राजस्थान के मकराना में बड़ा हादसा, सड़क समेत खदानें जमीन में समाईं

0
Instagram Post (5)

अरावली पॉलीगोन क्षेत्र की रेवत डूंगरी खनन रेंज में गुरुवार सुबह हुए भीषण भू-धंसाव से करीब एक दर्जन संगमरमर की खदानें भरभराकर ढह गईं। हादसे में जाखली गांव जाने वाला कालानाडा कटाणी मार्ग भी खदान में समा गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय क्षेत्र में लोगों की आवाजाही नहीं थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना के बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में यातायात और बिजली आपूर्ति पर एहतियाती कदम उठाए गए। स्थानीय ग्रामीणों ने लंबे समय से चल रहे कथित अवैध खनन को हादसे की बड़ी वजह बताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।

#RajasthanNews #Makrana #BreakingNews #Mining #Aravalli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *