धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो 20 जुलाई से भी बड़ा प्रदर्शन होगा: CJP की चेतावनी
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो 20 जुलाई के प्रदर्शन से भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ हुई बैठक में CJP ने तीन प्रमुख मांगें रखीं— शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों की वापसी और परीक्षा से जुड़े तनाव में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा। संगठन का दावा है कि सरकार ने कुछ मांगों पर विचार का आश्वासन दिया, लेकिन इस्तीफे पर सहमति नहीं बनी। अब CJP ने सरकार को समयसीमा देते हुए बड़े देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।
#CJP #DharmendraPradhan #StudentsProtest #PaperLeak #taptisamanvya
