बैतूल जिले की मुख्य खबरें 27/07/26

0
Instagram Post_20260724_203013_0000.jpg

🐦 बैतूल के शाहपुर वन परिक्षेत्र में जहरीले मक्का के दाने खाने से पांच राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत के मामले में वन विभाग ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 🚆 वहीं, बैतूल के यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए रीवा-चर्लपल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का बैतूल, घोड़ाडोंगरी और आमला में स्टॉप घोषित किया गया है। 🚨 केरपानी घाट में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। 🚩 25 जुलाई को इस्कॉन द्वारा बैतूल में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। 🌱 रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और कुपोषण से निपटने के लिए आदिवासियों ने फलदार पौधों के साथ हरियाली अभियान शुरू किया। 🥛 खाद्य सुरक्षा विभाग ने बैतूल, मुलताई और आमला में दूध, घी, पनीर और दही के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। 🌿 जिला अस्पताल के आयुष विंग में पंचकर्म चिकित्सा सेवा दोबारा शुरू हो गई है, जिससे कई बीमारियों के मरीजों को लाभ मिलेगा। ♿ वहीं सक्षम संस्था ने दिव्यांगजनों के लिए ट्राइसाइकिल वितरण योजना की समीक्षा करते हुए 60 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता वाले पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।

#Betul #MadhyaPradesh #BreakingNews #BetulNews #MPNews #LatestNews #IndianRailways #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *