NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी

0
Instagram Post (8)

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्रालय को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। NEET पेपर लीक विवाद पर देशभर में छात्रों और विपक्ष के विरोध के बीच प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से वे शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के हितों के लिए काम करते रहे हैं। उनके इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जोशी ने नई जिम्मेदारी को कर्तव्य और विनम्रता के साथ स्वीकार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में चल रहे सुधारों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

#NEETPaperLeak #NEETControversy #DharmendraPradhan #PrahladJoshi #EducationMinister #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *