भारत की पहली वंदे भारत कार्गो ट्रेन का ट्रायल शुरू, माल ढुलाई में आएगी नई रफ्तार

0
Instagram Post (30)
भारतीय रेलवे जल्द ही माल परिवहन में नई क्रांति लाने की तैयारी में है। देश की पहली वंदे भारत कार्गो ट्रेन का ट्रायल रन राजस्थान के कोटा सेक्शन में शुरू हो गया है। यह अत्याधुनिक ट्रेन तेज रफ्तार के साथ भारी मात्रा में पार्सल और हाई-वैल्यू सामान को कम समय में एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में सक्षम होगी। ट्रायल के दौरान ट्रेन की स्पीड, ब्रेकिंग, सुरक्षा, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और लोड क्षमता की विस्तृत जांच की जा रही है। रेलवे का उद्देश्य इस ट्रेन के जरिए ई-कॉमर्स, फार्मास्यूटिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों को तेज, सुरक्षित और समयबद्ध माल परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराना है।
 
#vandebharatcargo #indianrailways #RailNews #cargotrain #Freight #Logistics #ecommerce #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *