बैतूल ज़िले की मुख्य ख़बरें 29/07/26
बैतूल ज़िले की आज की प्रमुख खबरें
1. ट्रेंचिंग ग्राउंड में अवैध उत्खनन का आरोप
आठनेर नगर कांग्रेस ने ट्रेंचिंग ग्राउंड से कथित अवैध मुरुम उत्खनन का आरोप लगाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
2. एयरफोर्स चयनित युवक की संदिग्ध मौत
पुसली गांव के 21 वर्षीय मोहित गलफट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। ग्रामीणों ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच और जल्द खुलासे की मांग की है।
3. ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली संकट
घोड़ाडोंगरी के रातामाटी गांव में ट्रांसफार्मर जलने से कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
4. संघमित्रा एक्सप्रेस में यात्री की मौत
बेंगलुरु से बिहार लौट रहे 21 वर्षीय युवक विशाल मांझी की ट्रेन में तबीयत बिगड़ने के बाद बैतूल जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
5. घर में मिला जहरीला कॉमन करैत
बैतूल के हनोतिया गांव में एक घर से जहरीले कॉमन करैत सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। सर्पमित्र ने बारिश के मौसम में सतर्क रहने की अपील की।
6. दुष्कर्म का आरोपी पहुंचा जेल
बैतूल कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी अलकेश उईके को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
7. मोटर पंप चोरी का खुलासा
बैतूल पुलिस ने मोटर पंप चोरी के मामले में एक आरोपी और तीन बाल अपचारियों को पकड़कर चोरी का मोटर पंप और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की।
8. गुरु पूर्णिमा पर भक्तों की उमड़ी भीड़
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिलेभर के मंदिरों और आश्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। पूजा-अर्चना, भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया।
9. कलेक्टर का सख्त निरीक्षण
कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने भैंसदेही क्षेत्र के स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और पंचायतों का निरीक्षण किया। लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को नोटिस जारी करने और ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
10. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में अमरनाथ यात्रा से लौट रही मंदसौर की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर कई श्रद्धालुओं के निधन पर शोक व्यक्त किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की है।
11. गगनदीप खेरे को नई जिम्मेदारी
अखिल भारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा ने गगनदीप खेरे को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। समाज के लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
#BetulNews #Betul #MPNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #LocalNews #taptisamanvya
