रतलाम में पलटा बायो डीजल टैंकर, डीजल लूटने बर्तन लेकर दौड़े ग्रामीण
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेसवे पर बायो डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से बड़ी मात्रा में बायो डीजल सड़क और पास के नाले में बहने लगा। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण कैन, बाल्टी और अन्य बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए और बहते डीजल को इकट्ठा करने लगे। पुलिस ने तत्काल पहुंचकर भीड़ को हटाया और बचाव कार्य शुरू कराया। टैंकर में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
#Ratlam #MadhyaPradesh #RoadAccident #Expressway #BreakingNews #taptisamanvya
