बारिश के बाद खिल उठा कन्हिया कोल वॉटरफॉल, मनमोहक नज़ारे आए सामने

0
Instagram Post_20260730_190235_0000.jpg

खेड़ीसावलीगढ़: बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने खेड़ीसावलीगढ़ क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। पिछले एक महीने से सूखी पड़ी नदियां, नाले और तालाब अब पानी से लबालब भर गए हैं। क्षेत्र का प्रसिद्ध कन्हिया कोल वॉटरफॉल पूरे शबाब पर बहने लगा है, जिसे देखने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। झरने की मनमोहक जलधाराएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। स्थानीय लोगों ने पर्यटकों से अपील की है कि प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें, लेकिन खतरनाक स्थानों पर जाकर सेल्फी लेने या जोखिम भरे स्टंट करने से बचें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

#Betul #KhediSawaligarh #Monsoon #Tourism #Nature #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *