नाम पूछकर बरसाईं गोलियां, कुलगाम में दो श्रमिकों की आतंकियों ने ली जान

0
Instagram Post_20260802_132654_0000.jpg

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने एक बार फिर मासूम नागरिकों को निशाना बनाते हुए छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों मजदूर एक ईंट-भट्ठे पर कार्यरत थे और हमले के समय ड्यूटी पर मौजूद थे। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों की तलाश में संयुक्त अभियान चला रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ (The Resistance Front) ने ली है। हाल के दिनों में आम नागरिकों और प्रवासी श्रमिकों पर बढ़ते आतंकी हमलों ने घाटी में सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

#BreakingNews #JammuAndKashmir #TerrorAttack #IndiaNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *