September 21, 2026

सिंगापुर स्ट्रेट में भीषण टक्कर, विशाल कार्गो जहाज से फिशिंग वेसल भिड़ा

0
Post no. (2)

सिंगापुर स्ट्रेट के पास 20 सितंबर को एक बड़ा समुद्री हादसा हुआ। पनामा के झंडे वाला 229 मीटर लंबा कार्गो जहाज फर्स्ट मार्गॉक्स करीब 49 मीटर लंबे चीनी फिशिंग वेसल लूकिंग युआनयू 108 से टकरा गया।

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में बड़ा जहाज फिशिंग वेसल की ओर बढ़ता और फिर जोरदार टक्कर मारता दिखाई देता है। टक्कर के बाद छोटी नाव एक तरफ बुरी तरह झुक जाती है और पानी उसके डेक पर फैल जाता है। नाव पर मौजूद लोग खुद को संभालते नजर आते हैं।

शिप-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, दोनों जहाज सिंगापुर के आसपास के एंकरिज से रवाना होकर स्ट्रेट के निर्धारित शिपिंग चैनल में पहुंचे थे। हादसे के बाद भी फिशिंग वेसल का AIS सिग्नल मिलता रहा। उपलब्ध ट्रैकिंग जानकारी के अनुसार, नाव डूबी नहीं और बाद में पास के एक बर्थ तक पहुंच गई।

#SingaporeStrait #ShipCollision #FirstMargaux #FishingVessel #MaritimeNews #ViralVideo #WorldNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *