September 21, 2026

बैतूल जिले की प्रमुख खबरें 21/09/26

0
Post no. _20260921_195739_0000.jpg

1. बैतूल कलेक्ट्रेट में सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक हुई। हेमंत खंडेलवाल ने ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा-अनकहीं कहानियां’ और ‘सेवा कलश यात्रा’ समेत कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी ली। एससी-एसटी बस्ती विकास, खनिज मद और सभी ब्लॉकों में लाइब्रेरी को लेकर भी निर्देश दिए गए।

2. आमला के बरसाली क्षेत्र में तेंदुआ दिखने की सूचना के बाद वन विभाग सतर्क है। इलाके में ट्रेप कैमरे लगाए गए हैं और जंगल की ओर पगमार्क मिले हैं। वन विभाग ने बरसाली और काजी जामठी के ग्रामीणों को रात में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

3. मुलताई में फव्वारा चौक से बेरियर नाके तक नगर पालिका ने सड़क किनारे लगे अस्थायी अतिक्रमण हटाए। फल-सब्जी के ठेले हटाने के दौरान कुछ विक्रेताओं और नपा कर्मचारियों के बीच बहस हुई। विसर्जन मार्ग पर यातायात सुचारू रखने के लिए यह कार्रवाई की गई।

4. मुलताई पुलिस ने आदिवासी महिला से दुष्कर्म के मामले में 38 वर्षीय आरोपी रवि सोनवाने को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को चिमनखापा गांव से पकड़ा गया और न्यायालय में पेश किया गया। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

5. मुलताई के नागपुर रोड स्थित कामथ तिराहे पर डहारे परिवार के नए वाहन प्रतिष्ठान की शुरुआत हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रतिष्ठान में चौपहिया वाहनों के स्पेयर पार्ट्स, ऑयल और अलाइमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

6. बैतूल में लंबे अंतराल के बाद तेज बारिश दर्ज की गई। 20 से 21 सितंबर के बीच 34.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इस सीजन में अब तक 634 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है, जबकि 23 से 25 सितंबर के बीच फिर बारिश की संभावना जताई गई है।

7. बैतूल के कोसमी में मेडिकल कॉलेज निर्माण स्थल के निरीक्षण के दौरान अवैध खनिज भंडारण मिला। मौके से 270 घनमीटर रेत और 64 घनमीटर गिट्टी जब्त की गई। खनिज विभाग ने नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर अर्थदंड की कार्रवाई शुरू की है।

8. बांसपानी के शासकीय स्कूल में ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ नाट्य कार्यक्रम हुआ। कलाकारों ने नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवाकाल से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ ने भी भाग लिया।

9. बैतूल कलेक्ट्रेट में समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा की। 50 दिन से अधिक पुरानी शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही जिले में मोबाइल नेटवर्क की स्थिति सुधारने पर भी चर्चा हुई।

#BetulNews #MultaiNews #BetulUpdate #LocalNews #MPNews #BetulSamachar #NewsUpdate #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *