September 21, 2026

मैसूरु में बच्चों की जान से खिलवाड़? एक दोपहिया पर 6 बच्चों की सवारी

0
Post no. (3)

मैसूरु-नंजनगुड रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति टीवीएस एक्सएल दोपहिया वाहन पर पीछे लगे लोहे के पिंजरेनुमा हिस्से में पांच बच्चों को बैठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है। वहीं, एक बच्चा वाहन के आगे भी बैठा नजर आ रहा है।

वीडियो में चालक हेलमेट पहने दिखाई देता है, लेकिन बच्चों के पास किसी तरह का हेलमेट या सुरक्षा उपकरण नजर नहीं आ रहा। सड़क पर इस तरह बच्चों को एक साथ ले जाते हुए देखकर उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग इस तरह की सवारी को लेकर चिंता जता रहे हैं।

#MysuruNews #Nanjangud #ViralVideo #RoadSafety #ChildSafety #KarnatakaNews #ViralNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *