कर्नाटक के मांड्या जिले में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके घर से भारी मात्रा में नकदी मिलने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान हूर उन्निसा के रूप में हुई है, जो गुथालू इलाके में किराए के मकान में अकेली रहती थीं। बताया जाता है कि वह भीख मांगकर अपना जीवनयापन करती थीं।
महिला की मौत के बाद जब उनके घर की जांच की गई, तो वहां रखे कई बैगों से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, रकम 30 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। हालांकि, पूरी नकदी की गिनती अभी आधिकारिक तौर पर पूरी नहीं हुई है।
बरामद रकम को फिलहाल सुरक्षित रखने के लिए गुथालू की मस्जिद में जमा कराया गया है। समुदाय के लोगों ने महिला के रिश्तेदारों को भी इस बारे में जानकारी दी है। रिश्तेदारों के पहुंचने के बाद बाकी बैग खोले जाएंगे और पूरी रकम की गिनती की जाएगी।
इसके बाद ही यह तय किया जाएगा कि बरामद धन पर कानूनी रूप से किसका अधिकार है। वहीं, भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला के घर से इतनी बड़ी रकम मिलने की खबर ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है और लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि महिला ने इतनी बड़ी नकदी कैसे जमा की थी।
#MandyaNews #KarnatakaNews #CashRecovery #ViralNews #taptisamanvya