मुलताई, बैतूल, छिंदवाड़ा सहित नागपुर के जुआरी जुआ खेलते पकड़ाए 16 लाख रुपए जप्त

0
Post no. 0_20260825_151934_0000.jpg
नागपुर ग्रामीण पुलिस ने पांजरा गोविंद परिसर स्थित अंबिका फार्म हाउस के ‘द क्वीन्स विला’ में चल रही जुआ गतिविधि के खिलाफ कार्रवाई की। कोंढाली पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर छापा मारा।
 
पुलिस के अनुसार, फार्म हाउस में ताश के पत्तों के जरिए पैसों की बाजी लगाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 16 लाख 7 हजार 700 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा 348 जुआ कॉइन, दो प्लास्टिक ताश सेट, नोट गिनने की मशीन और 32 एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 30 लाख 38 हजार 800 रुपये बताई गई है।
 
इस मामले में कुल 32 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें नागपुर के अलावा बैतूल, मुलताई, छिंदवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों के लोग भी शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने जुआ आयोजित करने के आरोप में एक व्यक्ति और फार्म हाउस के प्रबंधक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
 
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोंढाली थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद फार्म हाउस में चल रही जुआ गतिविधियों और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
 
#nagpurnews #GamblingRaid #betulnews #chhindwaranews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *