सूरत रेलवे स्टेशन पर पफ खाता दिखा चूहा, वीडियो वायरल होते ही फूड स्टॉल सील

0
Post no. 0

सूरत रेलवे स्टेशन पर खाने-पीने की वस्तुओं की स्वच्छता को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर स्थित एक फूड स्टॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चूहा पफ खाते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो देर रात या तड़के के समय किसी यात्री ने रिकॉर्ड किया था।

वीडियो वायरल होने के बाद यात्रियों ने खाद्य स्वच्छता को लेकर नाराजगी जताई। मामले की जानकारी मिलते ही पश्चिम रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित फूड स्टॉल को सील कर दिया। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और ठेकेदार के खिलाफ जुर्माना लगाने तथा लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है।

इस घटना ने रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को उपलब्ध कराए जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

#SuratNews #SuratRailwayStation #FoodSafety #ViralVideo #IndianRailways #RailwayNews #FoodHygiene #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *