September 1, 2026

सड़क के गड्ढे से परेशान शख्स ने बीच सड़क दिया धरना, बोला- मरम्मत तक नहीं उठूंगा

0
Post no. 0 (1)

हैदराबाद के इमलीबुन–पुतलीबावली मार्ग पर सड़क की बदहाल स्थिति के खिलाफ एक व्यक्ति ने अनोखे अंदाज में आवाज उठाई। बड़े गड्ढे के पास बीच सड़क बैठकर उसने अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। उसका कहना था कि जब तक क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक नहीं किया जाता, वह अपना विरोध जारी रखेगा।

व्यक्ति के सड़क पर बैठने से कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे व्यक्ति को सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात को सामान्य कराया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी सड़क की स्थिति को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को लगातार जोखिम उठाना पड़ रहा है। लोगों ने जीएचएमसी कमिश्नर से जल्द सड़क की मरम्मत और गड्ढों को भरने की मांग की है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के दौरान सड़क की खराब स्थिति और ज्यादा गंभीर हो जाती है। उनका कहना है कि समय पर मरम्मत नहीं होने से वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

#HyderabadNews #RoadRepair #PotholeProblem #TrafficUpdate #RoadSafety #GHMC #CityNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *