September 1, 2026

ट्रैफिक में रुकी कार का शीशा तोड़ मोबाइल ले उड़े बदमाश, फिर बैंक खाते से उड़ाए पैसे

0
Post no. 0 (2)

ब्राजील के साओ पाउलो में ट्रैफिक जाम के दौरान ऑटोमोटिव इंफ्लुएंसर तबाता लेंक के साथ हुई लूट ने लोगों को हैरान कर दिया। बदमाशों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर डैशबोर्ड पर रखा मोबाइल फोन छीन लिया। घटना के बाद मामला और गंभीर हो गया, जब चोरी हुए फोन के जरिए उनके बैंक खाते से करीब 2,000 ब्राजीलियन रियाल का अनधिकृत ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई। पूरी घटना कार में लगे कैमरे में कैद हुई, जिसे बाद में तबाता ने सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के साथ बैंक से भी लेनदेन को लेकर शिकायत की है। घटना के बाद ट्रैफिक में मोबाइल फोन को खुले में रखने और डिजिटल बैंकिंग की सुरक्षा को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

#BrazilNews #SaoPaulo #CrimeNews #MobileTheft #BankingFraud #ViralVideo #DigitalSecurity #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *