September 5, 2026

बिट्टू का जुनून: दो महीने की मेहनत से अजनार नदी को दी नई जिंदगी

0
Post no. 0

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के पास बहने वाली अजनार नदी की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। कभी गंदगी और कचरे से भरी यह नदी नाले जैसी दिखाई देती थी, लेकिन 20 वर्षीय सुरेन्द्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही ने इसे साफ करने का संकल्प लिया।

बिट्टू ने 7 जुलाई से नदी की सफाई का अभियान शुरू किया और करीब दो महीने तक लगातार मेहनत की। खास बात यह रही कि उन्होंने केवल लोगों से सफाई की अपील नहीं की, बल्कि खुद नदी में उतरकर गंदगी और कचरा हटाया। बिना किसी बड़े तामझाम के अपने स्तर पर शुरू किए गए इस प्रयास ने अजनार नदी की तस्वीर बदल दी।

पहले और अब की तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिट्टू ने कितनी मेहनत की है। उनकी यह पहल उन लोगों के लिए भी प्रेरणा है, जो मानते हैं कि नदियों की सफाई सिर्फ सरकारी व्यवस्था की जिम्मेदारी है। अजनार नदी की बदली तस्वीर बताती है कि एक व्यक्ति का संकल्प और लगातार किया गया प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकता है।

अजनार नदी ब्यावरा शहर के पास से गुजरती है और आंदलहेड़ा गांव के आसपास इसे देखा जा सकता है। बिट्टू का यह अभियान अब नदी संरक्षण और स्वच्छता के लिए एक मिसाल बनता दिखाई दे रहा है।

#AjnarRiver #RiverCleaning #BittuTabahi #CleanRivers #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *