September 5, 2026

छह साल के अरबाज ने जीता दिल, नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए दान की अपनी गुल्लक

0
Post no. 0 (2)

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही की खबरों ने कुशीनगर के महज छह साल के अरबाज शेख को भी गहराई से प्रभावित किया। विष्णुपुरा निवासी अरबाज ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपनी गुल्लक ही देने का फैसला किया। वह अपनी गुल्लक लेकर जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर के कार्यालय पहुंचा और अपनी जमा की हुई बचत नेपाल के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सौंपने की इच्छा जताई।

अरबाज की इस पहल ने हर किसी का दिल छू लिया। जिस उम्र में बच्चे अपनी छोटी-छोटी इच्छाओं और खिलौनों के लिए पैसे बचाते हैं, उसी उम्र में अरबाज ने अपनी खुशियों से पहले बाढ़ पीड़ितों की जरूरत को महत्व दिया। उसकी यह मासूम लेकिन बेहद भावुक पहल इंसानियत की मिसाल बन गई है। अरबाज की गुल्लक अब सिर्फ उसकी बचत नहीं, बल्कि सीमाओं से परे मदद और संवेदनशीलता का प्रतीक बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *