बिहार में शराब से भरा ट्रैक्टर दिखते ही मची लूट, बोतलों के लिए उमड़ी भीड़
बिहार के खगड़िया में शराब से लदे ट्रैक्टर को देखकर लोगों की भीड़ अचानक जुट गई और देखते ही देखते वहां शराब की बोतलें लूटने की होड़ मच गई। मामला मथुरापुर के ज्ञानी चौक का बताया जा रहा है, जहां वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर की ट्रॉली पर चढ़कर शराब की बोतलें उठाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में कोई बोतलें हाथ में लेकर भागता दिखाई दे रहा है, तो कोई उन्हें अपने कपड़ों में छिपाता नजर आया। हैरानी की बात यह है कि इस भीड़ में बच्चे, युवा और बुजुर्ग तक शामिल दिखाई दिए। कुछ लोगों को यह कहते हुए भी सुना गया कि पुलिस मौके पर पहुंचने वाली है, लेकिन इसके बावजूद शराब की बोतलें उठाने का सिलसिला नहीं रुका।
घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब से लदा ट्रैक्टर वहां कैसे पहुंचा और इतनी बड़ी मात्रा में शराब किस तरह वहां लाई गई। वायरल वीडियो ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है।
#BiharNews #Khagaria #KhagariaNews #ViralVideo #LiquorLoot #BiharPolice #BreakingNews #taptisamanvya
