September 6, 2026

नेपाल बाढ़ में जिंदगी की वापसी, 11 दिन बाद मलबे से सुरक्षित निकली बुजुर्ग महिला

0
Post no. 0 (1)

नेपाल के नुवाकोट जिले में बाढ़ की भीषण तबाही के बीच राहत और बचाव अभियान में चौंकाने वाली सफलता मिली है। बेतरावती इलाके में 64 वर्षीय चंडिका श्रेष्ठ को उनके क्षतिग्रस्त घर के मलबे से 11 दिन बाद जीवित निकाला गया। महिला के लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने उनकी मौत मान ली थी और आठवें दिन मृत्यु संस्कार की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी।

रेस्क्यू टीम को मलबे के नीचे से आवाज सुनाई देने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकालकर हेलीकॉप्टर से काठमांडू के अस्पताल पहुंचाया गया। इसी दौरान रसुवा के अपर त्रिशूली-1 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से करीब 225 मीटर अंदर फंसे एक चीनी नागरिक को भी नेपाली सेना और दक्षिण कोरियाई टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, सुरंग परिसर से दो शव भी बरामद किए गए हैं।

#NepalFlood #RescueOperation #Nuwakot #NepalNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *