September 9, 2026

मालदा में गंगा का कहर, 175 साल पुराना शिव मंदिर देखते ही देखते नदी में समाया!

0
Post no. 0 (3)

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज कटाव ने करीब 175 साल पुरानी ऐतिहासिक धरोहर को खत्म कर दिया। रतुआ के मुनीरामटोला में स्थित प्राचीन शिव मंदिर रविवार शाम गंगा नदी में पूरी तरह समा गया। मंदिर लंबे समय से नदी के कटाव की चपेट में था और पिछले साल से ही इसके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कभी गंगा नदी मंदिर से करीब 15 किलोमीटर दूर बहती थी। यह मंदिर श्रद्धालुओं के बीच काफी प्रसिद्ध था और इसके आसपास लगने वाले साप्ताहिक बाजार में मालदा के अलावा पड़ोसी बिहार से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते थे।

शनिवार को मंदिर के पास नदी का किनारा तेजी से कटने लगा और देखते ही देखते जमीन का बड़ा हिस्सा गंगा में समा गया। इसके बाद रविवार शाम नदी ने पूरे मंदिर को अपने आगोश में ले लिया। वर्षों पुरानी इस धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर के गंगा में विलीन होने से स्थानीय लोगों में गहरा दुख है। यह घटना लगातार बढ़ते नदी कटाव से सामने आ रहे खतरे की गंभीर तस्वीर भी दिखाती है।

#MaldaNews #WestBengalNews #GangaRiver #TempleNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *