September 10, 2026

सीधी में पटवारी का अजीब अंदाज! 65 साल के बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर पार किया नाला

0
Post no. 0 (6)

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में एक पटवारी नाला पार करने के लिए करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर बैठा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि पटवारी बारिश के बाद फसल नुकसान का जायजा लेने गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में नाला आने पर उसने बुजुर्ग की मदद से नाला पार किया।

इस दौरान वहां मौजूद एक ग्रामीण ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग पटवारी के इस रवैये पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से भी की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

#Sidhi #MadhyaPradesh #ViralVideo #Patwari #MPNews #RainNews #LocalNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *