श्योपुर में 60 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा सांड, 42 घंटे बाद क्रेन से हुआ रेस्क्यू!
श्योपुर जिले के ददूनी गांव में उस वक्त लोगों की नजरें एक पानी की टंकी पर टिक गईं, जब करीब 60 फीट ऊंची टंकी के ऊपर एक सांड चढ़ा दिखाई दिया। सांड को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन भीड़ देखकर सांड नीचे आने के बजाय दोबारा ऊपर चला गया।
रविवार शाम से मंगलवार तक करीब 42 घंटे तक सांड टंकी पर फंसा रहा। इस दौरान पंचायत की ओर से उसके खाने-पीने की व्यवस्था की गई और लगातार निगरानी रखी गई। कई प्रयासों के बाद भी जब सांड नीचे नहीं उतरा तो प्रशासन ने क्रेन की मदद से रेस्क्यू की तैयारी की।
पशुपालन विभाग की टीम ने सांड को बेहोशी की दवा दी। इसके बाद पुलिस, प्रशासन और पशुपालन विभाग की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला और सांड को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। हालांकि, वह 60 फीट ऊंची टंकी पर पहुंचा कैसे, यह सवाल अभी भी बना हुआ है।
#Sheopur #MadhyaPradesh #BullRescue #RescueOperation #ViralVideo #MPNews #AnimalRescue #taptisamanvya
