September 10, 2026

इंसानों की नौकरी बचाने सड़कों पर उतरे रोबोट, AI के खिलाफ किया प्रदर्शन!

0
Post no. 0_20260910_124755_0000.jpg

पोलैंड की राजधानी वारसॉ में AI और बढ़ते ऑटोमेशन के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। करीब 30 रोबोट, जिनमें ह्यूमनॉइड मशीनों के साथ रोबोट डॉग्स भी शामिल थे, सड़क पर उतरे। रोबोटों ने झंडे लहराए और लाउडस्पीकर के जरिए रोजगार बचाने तथा AI के लिए सख्त नियम बनाने की मांग की।

यह प्रदर्शन ‘Democratism’ नाम की पहल की ओर से आयोजित किया गया था। आयोजकों का कहना है कि AI और रोबोटिक तकनीक तेजी से आगे बढ़ रही है और इसका असर भविष्य में इंसानों के रोजगार पर पड़ सकता है। प्रदर्शन के जरिए सरकार और लोगों का ध्यान इस मुद्दे की ओर खींचने की कोशिश की गई।

#Poland #AI #RobotProtest #ArtificialIntelligence #Automation #TechNews #ViralNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *