September 10, 2026

पातालकोट में रील का खतरनाक शौक! बाइक समेत गहरी खाई में गिरा युवक, मौत

0
Post no. 0

छिंदवाड़ा जिले के पातालकोट क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए रील बनाना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। सिथोली गांव निवासी करीब 25 वर्षीय सूर्यभान खमरिया चिमटीपुर स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस के व्यू प्वाइंट के पास बाइक पर रील बना रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ा और वह बाइक समेत पहाड़ी से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा।

बताया जा रहा है कि युवक जिस स्थान पर रील बना रहा था, वहां गहरी खाई होने के बावजूद वह बाइक के साथ वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान आसपास मवेशी चरा रहे ग्रामीणों की नजर हादसे पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अन्य ग्रामीणों को सूचना दी और खाई में उतरकर युवक की तलाश शुरू की।

खाई में युवक गंभीर हालत में मिला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही तामिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने के दौरान सुरक्षा को नजरअंदाज करने के खतरे को सामने ला दिया है।

#Chhindwara #PatalKot #ReelAccident #ViralReel #MadhyaPradesh #AccidentNews #SocialMedia #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *