September 14, 2026

बिहार में बाढ़ का कहर, 15 जिलों में 48 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

0
Post no. 0 (1)

बिहार में बाढ़ का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के 15 जिलों में करीब 48.22 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। 87 प्रखंडों और 575 ग्राम पंचायतों में बाढ़ का असर दर्ज किया गया है।

गंगा समेत गंडक, कोसी और बूढ़ी गंडक जैसी कई नदियां अलग-अलग स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 1.98 मीटर ऊपर है, हालांकि यहां पानी घटने लगा है।

बाढ़ के साथ नदी किनारे कटाव और तटबंधों को नुकसान का खतरा भी बना हुआ है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। वहीं राहत कार्यों के लिए 1,248 सामुदायिक रसोई, 13 राहत शिविर और 1,794 नावें तैनात हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 37 टीमें भी बचाव कार्य में जुटी हैं।

#BiharFlood #BiharNews #FloodUpdate #GangaRiver #FloodCrisis #DisasterManagement #IndiaNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *