खतरनाक टर्बुलेंस में फंसी तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट, यात्रियों में मची चीख-पुकार
तुर्की एयरलाइंस की इस्तांबुल से ट्यूनिस जा रही फ्लाइट को खराब मौसम के कारण रास्ता बदलना पड़ा। 10 सितंबर को ट्यूनिस-कार्थेज एयरपोर्ट के पास पहुंचते समय विमान तेज तूफान और जबरदस्त टर्बुलेंस की चपेट में आ गया।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विमान को तेज झटके लगते दिखाई दे रहे हैं, जबकि केबिन में यात्रियों की चीख-पुकार सुनाई दे रही है। पायलट ने कई बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन मौसम की खराब स्थिति के कारण प्रयास सफल नहीं हो सके।
इसके बाद फ्लाइट को एनफिधा-हम्मामेट एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया। बाद में विमान ने वहां से उड़ान भरी और ट्यूनिस पहुंच गया। घटना में किसी गंभीर चोट की सूचना सामने नहीं आई है।
#TurkishAirlines #FlightTurbulence #Istanbul #Tunis #FlightNews #Storm #AviationNews #taptisamanvya
