हरदोई पेट्रोल पंप पर हंगामा, पेट्रोल में 90% पानी मिलने का दावा!
हरदोई के बघौली चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलने की शिकायत के बाद हंगामा हो गया। एक ग्राहक ने पेट्रोल भरवाने के बाद बाइक बंद होने की बात कही। इसके बाद सामने आई बोतल में करीब 90 प्रतिशत पानी और 10 प्रतिशत पेट्रोल होने का दावा किया गया। मामला बढ़ने पर कई अन्य ग्राहकों ने भी वाहन बंद होने की शिकायत की।
विवाद के दौरान एक सेल्समैन पर पेट्रोल नोजल से ग्राहक पर हमला करने का आरोप भी लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पंप प्रबंधन ने कुछ ग्राहकों के पैसे वापस किए। वहीं मैनेजर ने टैंक में पानी चले जाने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Hardoi #PetrolPump #PetrolWater #UPNews #HardoiNews #ViralVideo #BreakingNews #taptisamanvya
