12 साल के टफ्फू की मौत पर परिवार ने की इंसानों जैसी तेरहवीं, नम हुईं आंखें
मेरठ में एक परिवार ने अपने पालतू कुत्ते ‘टफ्फू’ की याद में ऐसा कदम उठाया, जिसने इंसान और बेजुबान के रिश्ते की गहराई दिखा दी। करीब 12 साल तक परिवार का हिस्सा रहे टफ्फू के निधन के बाद परिजनों ने उसकी तेरहवीं पूरे विधि-विधान के साथ आयोजित की।
टफ्फू को करीब 12 साल पहले सुनील यादव डीएन इंटर कॉलेज परिसर से अपने घर लेकर आए थे। उनकी बेटी वर्षा ने उसका नाम टफ्फू रखा था। समय के साथ वह परिवार के लिए महज पालतू जानवर नहीं रहा, बल्कि घर के एक सदस्य जैसा बन गया। वर्षा हर रक्षाबंधन पर उसे राखी भी बांधती थीं।
4 सितंबर को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद टफ्फू की मौत हो गई। परिवार को उसके जाने का इतना गहरा सदमा लगा कि तीन दिनों तक घर में चूल्हा नहीं जला। बाद में उसे पूरे सम्मान के साथ दफनाया गया।
तेरहवीं के दौरान घर पर हवन हुआ और टफ्फू की तस्वीर के सामने श्रद्धांजलि दी गई। उसके पसंदीदा लड्डू बनवाकर रिश्तेदारों और पड़ोसियों में प्रसाद के रूप में बांटे गए। परिवार का कहना है कि टफ्फू की यादें आज भी उनके घर के हर कोने में मौजूद हैं।
#Meerut #Tuffy #PetLove #DogLove #Humanity #PetFamily #ViralNews #taptisamanvya
