September 14, 2026

हैदराबाद में 24 कैरेट सोना और 3.83 लाख डायमंड्स से सजे गणपति

0
Post no. 0 (5)

हैदराबाद के बेगम बाजार में इस बार गणेशोत्सव की शुरुआत बेहद खास रही। यहां ली-ची का राजा गणपति की भव्य प्रतिमा को 24 कैरेट गोल्ड प्लेटिंग और 3 लाख 83 हजार 800 अमेरिकन डायमंड्स से सजाया गया है।

9 सितंबर को प्रतिमा के आगमन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसे देखने के लिए जुटे। रोशनी पड़ते ही सोने की परत और हजारों चमकते डायमंड्स ने प्रतिमा की भव्यता को और बढ़ा दिया। खास बात यह है कि गणपति की डिजाइन मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा और तिरुपति बालाजी से प्रेरित बताई गई है।

प्रतिमा की खास सजावट और आकर्षक लुक ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचा है। इस गणपति की खासियत इसकी ऊंचाई से ज्यादा इसकी बारीक कारीगरी और चमकदार सजावट है।

#Hyderabad #Ganeshotsav #GanpatiBappa #LeeCheeKaRaja #GoldGanpati #DiamondGanpati #GaneshChaturthi #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *