कुकड़ीखापा वॉटरफॉल में 150 फीट गहराई में फंसे 4 युवक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
छिंदवाड़ा के मोहखेड़ थाना क्षेत्र स्थित कुकड़ीखापा वॉटरफॉल में रविवार को घूमने पहुंचे नागपुर के चार युवक मुश्किल में फंस गए। वॉटरफॉल के करीब 150 फीट गहरे हिस्से में फंसे युवकों की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा।
SDRF की टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सावधानी के साथ अभियान चलाया और चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए युवकों की पहचान श्याम, अथर्व, मनीष और सतीश बावने के रूप में हुई है। सभी नागपुर के निवासी बताए गए हैं।
कंपनी कमांडर गणेश कुमार धुर्वे के नेतृत्व में SDRF जवानों ने आवश्यक उपकरणों की मदद से ऑपरेशन पूरा किया। रेस्क्यू के बाद चारों युवकों की हालत सामान्य बताई गई।
#ChhindwaraNews #Mohkhed #Kukdikhaapa #WaterfallRescue #SDRF #RescueOperation #MPNews #taptisamanvya
