SpiceJet की फ्लाइट 24 घंटे लेट, दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया जोरदार विरोध
दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली दो फ्लाइट्स में 24 घंटे से ज्यादा की देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। लंबे इंतजार से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर बैठकर विरोध जताया और जल्द उड़ान शुरू करने की मांग की।
यात्रियों का आरोप था कि उन्हें फ्लाइट के समय, भोजन और ठहरने की व्यवस्था को लेकर पर्याप्त जानकारी नहीं मिल रही थी। कुछ समय तक स्पाइसजेट का कोई स्टाफ यात्रियों की समस्याएं सुनने के लिए मौजूद नहीं होने की बात भी सामने आई।
बाद में एयरपोर्ट स्टाफ ने यात्रियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की। वहीं, स्पाइसजेट ने विमान के ग्राउंड होने के बाद उत्पन्न ऑपरेशनल कारणों से उड़ानों में देरी की बात कही और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था करने की जानकारी दी।
#DelhiAirport #SpiceJet #FlightDelay #DubaiFlight #AirportNews #PassengerProtest #AviationNews #taptisamanvya
