सऊदी अरब में हाई अलर्ट, मक्का-जेद्दा समेत कई शहरों में बढ़ा हमले का खतरा
सऊदी अरब में ईरान समर्थित हूती हमलों के बाद कई इलाकों में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया। मक्का, जेद्दा और ताइफ समेत कई क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई। खास तौर पर मक्का में क्षेत्रीय संघर्ष शुरू होने के बाद पहली बार इस तरह का अलर्ट सामने आने की बात कही गई।
सऊदी सिविल डिफेंस ने लोगों से घरों के अंदर रहने और खिड़कियों, दरवाजों, बालकनी तथा छतों से दूर रहने की अपील की। इससे पहले यमन से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन हमलों में दक्षिणी सऊदी अरब में 13 लोग घायल हुए थे। हमलों में कई घरों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई।
अधिकारियों ने नागरिकों से आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और अनावश्यक रूप से भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की अपील की है।
#SaudiArabia #Mecca #Jeddah #HouthiAttack #SaudiNews #MiddleEast #BreakingNews #taptisamanvya
