ईरान के मशहद में टेक-ऑफ के तुरंत बाद अलग हुआ टायर, कांपने लगा विमान
ईरान के मशहद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद सेपेहरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान में तकनीकी समस्या आ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान का एक टायर अलग हो गया और इसके बाद इंजन में खराबी की सूचना सामने आई।
विमान में तेज कंपन होने से यात्रियों में डर का माहौल बन गया। सामने आए वीडियो में केबिन के अंदर सामान रखने वाले बॉक्स खुले हुए और छत का कुछ हिस्सा नीचे गिरता नजर आ रहा है। स्थिति बिगड़ने पर पायलटों ने विमान को वापस मशहद एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की जानकारी नहीं है। विमान कंपनी और एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से घटना पर आधिकारिक बयान का अभी इंतजार है।
#Iran #Mashhad #Boeing737 #SepehranAirlines #PlaneIncident #AviationNews #BreakingNews #taptisamanvya
