लॉस एंजिल्स में रिपोर्टिंग के दौरान न्यूज हेलिकॉप्टर क्रैश, आग की लपटों में घिरा
अमेरिका के लॉस एंजिल्स के चैट्सवर्थ इलाके में मंगलवार को न्यूज कवरेज के दौरान बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हो गया। NBC और Telemundo के लिए इस्तेमाल किया जा रहा न्यूज हेलिकॉप्टर एक बड़े स्टोरेज परिसर के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की लपटों में घिर गया। हादसे में हेलिकॉप्टर सवार रिपोर्टर एलियाना मोरेनो और पायलट जॉर्ज मार्सिनिव की मौत हो गई। जमीन पर भी एक व्यक्ति की जान चली गई।
बताया गया कि हेलिकॉप्टर की टीम इलाके में हुई एक SUV और सिटी बस की टक्कर की रिपोर्टिंग कर रही थी। इस सड़क हादसे में पहले ही दो लोगों की मौत और छह लोग घायल हुए थे। टक्कर के बाद SUV का एक हिस्सा बस के अंदर फंस गया था।
हेलिकॉप्टर के जमीन पर गिरते ही आसपास के इलाके में आग फैल गई। दमकल विभाग के मुताबिक कम से कम चार कारें और दो स्टोरेज कंटेनर आग की चपेट में आ गए, हालांकि आग को जल्द बुझा लिया गया। दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी स्थिति तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी।
हादसे के बाद NBC4 और Telemundo 52 ने मृतकों के परिवारों, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति संवेदना जताई। हेलिकॉप्टर हादसे की वजह जानने के लिए अमेरिकी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड यानी NTSB और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी FAA की टीमें जांच करेंगी।
#LosAngeles #Chatsworth #HelicopterCrash #NewsHelicopter #NBC4 #Telemundo #BreakingNews #taptisamanvya
