चोरी करने पहुंचा था चोर, ग्रिल में ऐसा फंसा कि लोगों ने कर दी धुनाई!
गुजरात के सूरत के नाना वराछा इलाके में एक बंद मकान में चोरी की कोशिश का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राजाराम नगर सोसाइटी में एक युवक कथित तौर पर घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। दरवाजे का लॉक तोड़ने में नाकाम रहने के बाद उसने स्टील की खिड़की की ग्रिल के रास्ते अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वह ग्रिल के बीच फंस गया।
युवक को फंसा देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। वायरल वीडियो में युवक ग्रिल में फंसा बाहर निकलने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, जबकि कुछ लोग उसे लाठी-डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि घटना करीब 10 से 12 दिन पुरानी है। मकान लंबे समय से बंद था और मालिक फिलहाल अमेरिका में रहते हैं। मालिक के अनुसार, घर में चोरी नहीं हुई और कोई कीमती सामान या नकदी भी मौजूद नहीं थी।
#Surat #NanaVarachha #CrimeNews #ViralVideo #TheftAttempt #GujaratNews #RajaramNagar #taptisamanvya
