बेजुबान पर बेरहमी! महिला ने कुत्ते को पुल से नदी में फेंका, वीडियो वायरल
नेपाल के बझाङ जिले में एक महिला द्वारा कुत्ते को पुल से सेती नदी में फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में लाल कुर्ता-सलवार पहने महिला कुत्ते को पकड़कर पुल से नीचे नदी में फेंकती दिखाई दे रही है। नदी में गिरने के बाद कुत्ता पानी के बहाव में बहता नजर आता है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों ने महिला की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
सुदूरपश्चिम प्रदेश पुलिस कार्यालय, धनगढी के एसएसपी पदम बिष्ट के अनुसार, शुरुआती जानकारी में घटना सेती नदी की बताई गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर महिला की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटा रही है।
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और महिला की पहचान से जुड़ी जानकारी सामने आना बाकी है।
#NepalNews #Bajhang #SetiRiver #DogCruelty #AnimalCruelty #ViralVideo #NepalPolice #AnimalSafety #ViralNews #taptisamanvya
