सागर में पटवा समाज का मिलन समारोह 20 सितंबर को, सामाजिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
अखिल भारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा के तत्वावधान में सागर जिले के समाज बंधुओं एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का मिलन समारोह 20 सितंबर 2026, रविवार को आयोजित किया जा रहा है। यह गरिमामय आयोजन श्री देवशंकर पटवा समाज मंदिर, सागर में संपन्न होगा।
अखिल भारतीय सी पटवा वैश्य महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी गगनदीप खेरे एवं सागर जिले के अध्यक्ष पंकज पाटकर ने समाज के सभी बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सामाजिक एकता एवं संगठन की मजबूती में सहभागी बनने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक मंच पर लाने, आपसी परिचय बढ़ाने तथा सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत जी पटवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चंद्रकांत जी पटवा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जी पटवा (डब्बू), प्रदेश महामंत्री मदनगोपाल जी पटवा सहित प्रदेश एवं संभाग के पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम 20 सितंबर, रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक सामूहिक भोज का आयोजन रहेगा। कार्यक्रम स्थल बालाजी मंदिर (अन्नपूर्णा भवन), धर्मश्री, सागर है।
गगनदीप खेरे, प्रदेश मीडिया प्रभारी, अखिल भारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा ने अपील की है कि सागर जिले सहित आसपास के सभी सामाजिक बंधु एवं मातृशक्ति इस मिलन समारोह में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाएं और समाज की एकजुटता का संदेश दें।
