September 18, 2026

अंबोली वॉटरफॉल में खौफनाक हादसा टला, बच्चे को गोद में लिए पिता पर गिरा विशाल सांप!

0
Post no. 0 (5)

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के अंबोली वॉटरफॉल में घूमने पहुंचे एक परिवार के साथ उस वक्त डरावना वाकया हुआ, जब चट्टानों के ऊपर से अचानक एक बड़ा सांप नीचे गिर गया। उस समय एक पिता अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर झरने के नीचे खड़ा था।

सांप सीधे पिता के कंधे पर आ गिरा और कुछ ही पलों में फिसलकर पत्थरों के बीच चला गया। इसके बाद वह पानी की ओर बढ़ गया। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद पर्यटकों में अफरातफरी मच गई।

घटना का वीडियो किसी पर्यटक ने रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग सांप को कोबरा बताते सुनाई दे रहे हैं, हालांकि सांप की प्रजाति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मानसून के दौरान अंबोली जैसे झरनों और जंगल से जुड़े इलाकों में सांप समेत अन्य जीवों की मौजूदगी बढ़ सकती है। ऐसे में पर्यटकों को चट्टानों, झाड़ियों और पानी के आसपास अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

#AmboliWaterfall #Sindhudurg #MaharashtraNews #SnakeViralVideo #SnakeRescue #Waterfall #ViralVideo #MonsoonAlert #TouristSafety #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *