September 18, 2026

सोनीपत में पिटबुल का हमला, गोद से बच्ची को दबोचकर सड़क पर घसीटा

0
Post no. (1)

हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में पिटबुल के हमले का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। घटना में छह महीने की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची की बुआ उसे लेकर बाहर टहल रही थीं, तभी अचानक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान बच्ची गोद से सड़क पर गिर गई, जिसके बाद पिटबुल ने उसे पकड़ लिया और सड़क पर घसीटता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने कुत्ते को हटाने की कोशिश की, जिसके बाद बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया गया।

गंभीर रूप से घायल बच्ची को इलाज के लिए रोहतक रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल है।

#Sonipat #HaryanaNews #PitbullAttack #DogAttack #CCTVVideo #BabyInjured #ViralVideo #CrimeNews #LocalNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *