September 21, 2026

लखनऊ में CM आवास के पास टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस-दमकल ने सुरक्षित उतारा

0
Post no. (1)

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब आगरा से आई एक महिला पार्क रोड के पास स्थित एक ऊंचे टावर पर चढ़ गई। यह जगह मुख्यमंत्री आवास के नजदीक होने के कारण घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा और प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया।

महिला को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने महिला को नीचे उतरने के लिए काफी देर तक समझाने का प्रयास किया।

काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी किसी शिकायत को लेकर आगरा से लखनऊ पहुंची थी। जमीन विवाद से जुड़ी बात भी सामने आई है। महिला के टावर पर चढ़ने की घटना के कारण मुख्यमंत्री आवास के आसपास के इलाके में कुछ समय के लिए हलचल बनी रही।

#LucknowNews #Hazratganj #LucknowUpdate #UPNews #ViralNews #BreakingNews #LocalNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *