September 23, 2026

सैलरी के 10 हजार नहीं मिले तो लगा दी 24 करोड़ की आग, 14 दुकानें जलकर खाक!

0
Post no.

गुजरात के सूरत में श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में लगी आग को पुलिस ने हादसा नहीं बल्कि कथित तौर पर सुनियोजित आगजनी बताया है। पुलिस के मुताबिक, पूर्व अकाउंटेंट विनोद पंडित सावले ने 10 हजार रुपये की बकाया सैलरी के विवाद में पूर्व नियोक्ता को सबक सिखाने के लिए आग लगाई।

8-9 सितंबर की रात आरोपी ने मार्केट की छठी मंजिल पर दुकान के बाहर रखे कपड़ों और पैकेज पर पेट्रोल डाला। पहली माचिस की तीली से आग नहीं लगी, लेकिन दूसरी कोशिश में कपड़े आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग ने 14 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और करीब 24 करोड़ रुपये का कपड़ा जल गया।

क्राइम ब्रांच ने ‘विश्वास प्रोजेक्ट फेज-2’ के तहत लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद वह पत्नी और बच्चे के साथ सूरत से बाहर चला गया था। वापस लौटने पर उसे डिंडोली इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आगजनी में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

#SuratNews #GujaratNews #TextileMarket #FireIncident #CrimeBranch #ArsonCase #ViralNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *