गयाजी में दिखी अनोखी आस्था, विदेशी महिलाओं ने किया पिंडदान

0
Post no. (1)

बिहार की मोक्षनगरी गयाजी में चल रहे विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले के दौरान आस्था का अनोखा और भावुक दृश्य देखने को मिला। जर्मनी, रूस, यूक्रेन और घाना से आईं विदेशी महिला श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति की कामना के साथ गयाजी के पवित्र वेदी स्थलों पर पूरे विधि-विधान से पिंडदान और तर्पण किया।

खास बात यह रही कि विदेशी श्रद्धालुओं ने पारंपरिक भारतीय परिधान धारण कर पूजा-अर्चना की। पिंडदान की प्रक्रिया के दौरान उन्होंने पंडितों के मार्गदर्शन में संस्कृत के मंत्रों का भी स्पष्ट उच्चारण करते हुए पाठ किया। पूजा के दौरान उनकी आस्था, अनुशासन और श्रद्धा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

गयाजी में पितृपक्ष के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, नेपाल, रूस, जर्मनी और अफ्रीकी देशों से भी लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए यहां आते हैं।

हाल ही में जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए 25 वर्षीय जवान के माता-पिता ने भी गयाजी पहुंचकर अपने बेटे की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया था। विदेशी श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने एक बार फिर गयाजी की धार्मिक परंपरा और पितृपक्ष मेले के अंतरराष्ट्रीय आकर्षण को सामने ला दिया है।

#GayaJi #PitruPaksha #PindDaan #GayaNews #BiharNews #SanatanTradition #ViralNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *