मेरठ में चलती कार पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, बोनट पर लटकी नजर आई
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला चलती कार के बोनट पर लटकी हुई नजर आ रही है। वीडियो में महिला कार के आगे वाले हिस्से को पकड़े हुए दिखाई देती है, जबकि कार सड़क पर आगे बढ़ती नजर आती है।
बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति को एक दूसरी महिला के साथ कार में देखा था। इसके बाद उसने कार रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि कार आगे बढ़ा दी गई। अपनी सुरक्षा के लिए महिला कार के बोनट पर चढ़ गई। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित नीचे उतारा। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति और कथित महिला मित्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
#Meerut #MeerutNews #ViralVideo #UttarPradesh #CrimeNews #ViralNews #BreakingNews #taptisamanvya
