कूनो में खुशियों की दस्तक: मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में 60 हुए चीते
मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। नन्हे शावकों के जन्म के बाद कूनो में एक बार फिर चीतों के कुनबे में बढ़ोतरी हुई है।
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से इस संबंध में जानकारी साझा की गई है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी नवजात शावकों की तस्वीरें साझा करते हुए इसे प्रोजेक्ट चीता के लिए अहम उपलब्धि बताया।
इन पांच नए शावकों के जन्म के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इनमें 41 चीते ऐसे हैं, जिनका जन्म भारत की धरती पर हुआ है। खास बात यह है कि KJP21 भारत में जन्मी तीसरी मादा चीता है, जिसने देश में शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में चीतों की आबादी को बढ़ाने के प्रयासों को एक और मजबूती मिली है।
#KunoNationalPark #Cheetah #CheetahCubs #ProjectCheetah #MadhyaPradesh #WildlifeNews #Kuno #taptisamanvya
