नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 75 वर्षीय अभिनेता के बारे में रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गोवा स्थित उनके घर पर उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद मेडिकल टीम को बुलाया गया। डॉक्टरों के पहुंचने पर नाना पाटेकर बेहोश मिले। मौके पर ही उन्हें कार्डियक मसाज और CPR दिया गया, जिसके बाद उन्हें डोना पाउला स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक लगातार उनकी धड़कन वापस लाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर उन्हें मृत घोषित किया गया। मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और मौत की चिकित्सकीय पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा।
नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था। उन्होंने 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अभिनय की शुरुआत की और ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अब तक छप्पन’, ‘राजनीति’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। अपने शानदार अभिनय के लिए उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
#NanaPatekar #NanaPatekarDeath #BollywoodNews #Bollywood #IndianCinema #NanaPatekarFans #EntertainmentNews #taptisamanvya
