मुलताई में शांति समिति की बैठक में हुई अशांति
मुलताई में नवरात्रि और दशहरा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक में डीजे के तेज साउंड को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। एक पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन और ध्वनि प्रदूषण नियमों का हवाला देते हुए डीजे पर रोक की मांग की, जबकि दूसरा पक्ष डीजे बजाने के समर्थन में नजर आया। इसी मुद्दे पर बैठक में बहस बढ़ गई और कुछ देर के लिए माहौल अशांत हो गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों में ध्वनि की निर्धारित सीमाओं और नियमों के पालन पर जोर दिया गया है।
#MultaiNews #BetulNews #MultaiUpdate #NavratriNews #DJNews #NoisePollution #MPNews #taptisamanvya
