चेन्नई में अचानक धंस गई सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी कार!
चेन्नई के टाइडल पार्क के पास थिरुवनमियूर रोड पर गुरुवार सुबह अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। सड़क धंसने से वहां करीब 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया और इसी दौरान गुजर रही एक कार असंतुलित होकर उसमें जा गिरी। कार गड्ढे में पलट गई और उसका अगला हिस्सा नीचे की ओर चला गया।
हादसे के वक्त कार में एक पुरुष और एक महिला सवार थे। सड़क अचानक धंसने के कारण चालक को संभलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। राहत की बात रही कि दोनों यात्रियों को सुरक्षित बताया गया है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सड़क का बड़ा हिस्सा टूटने के कारण आसपास यातायात भी प्रभावित हुआ और वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई। जिस इलाके में यह हादसा हुआ, वहां मेट्रो रेल निर्माण का काम भी चल रहा है। अचानक सड़क धंसने की घटना ने निर्माण कार्य और सड़क की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
#ChennaiNews #Chennai #Thiruvanmiyur #RoadCollapse #Sinkhole #CarAccident #MetroConstruction #taptisamanvya
