भोपाल न्यू मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर हुईं खाक

0
Post no.

भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार को छोले-भटूरे की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में आसपास की 5 से 6 दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भटूरे तलने के दौरान कड़ाही से अचानक आग का गुबार उठा और ऊपर लगे पर्दों ने आग पकड़ ली। इसके बाद लपटें तेजी से फैल गईं और करीब 30 फीट तक उठती दिखाई दीं।

घटना के वक्त न्यू मार्केट में काफी भीड़ मौजूद थी, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग का धुआं एमपी नगर से भी दिखाई देने की बात सामने आई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन भीड़, सड़क किनारे लगी रेहड़ियों और अतिक्रमण के कारण फायर ब्रिगेड को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हुई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती तौर पर दुकानदारों ने करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। वास्तविक नुकसान का आकलन जांच के बाद किया जाएगा।

#BhopalNews #Bhopal #NewMarket #FireIncident #ShopFire #MPNews #BreakingNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *